राउरकेला:21//9,(कलिंग समाचार)अग्र बांधओ के आराध्य देवता श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर राउरकेला शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई यह शोभायात्रा अमर भवन परिसर से निकलकर मधुसूदन चौक होते हुए मुख्य मार्ग देकर उदित नारायण नगर अंबेडकर चौक होकर पनपोष रोड होते हुए महाराजा अग्रसेन भवन पहुंची इस शोभा यात्रा का शुभारंभ राउरकेला के विधायक शारदा प्रसाद नायक एवं रघुनाथ पाली के विधायक दुर्गा तांती ने महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के साथ-साथ पूजा अर्चना की इसके बाद शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया मध्यान्ह 3:00 बजे से निकली यह शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में आगरा बंधु पुरुष महिलाएं युवा शामिल होकर महाराजा अग्रसेन जी का गुणगान करते हुए शोभा यात्रा को आगे बढ़ाएं इस मौके पर आकर्षण का केंद्र रही विभिन्न प्रकार की झांकियां समेत पुणे से आए ढोल नगाड़ा जो आकर्षण का केंद्र रहा वही संबलपुर लोक नृत्य दुलदुली बजा समेत अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही ढोल नगाड़ा बाजे के साथ यह शोभायात्रा के दौरान शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन एवं समाजसेवियों के द्वारा रास्ते में जलपान ठंडा अल्प आहार मीठा शोभा यात्रा के दौरान वितरण किया गया इस कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण गर्ग समेत अशोक अग्रवाल बारसूआ महाराजा अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश बापुडिया राजस्थान परिषद के अध्यक्ष जुगल मारोठिया हरियाणा नागरिक संघ अध्यक्ष संजय अग्रवाल अधिवक्ता सेमत सीताराम बरेलीया सुदर्शन गोयल हर्ष खदेडिया देवांश अग्रवाल देबू गुप्ता राजेश गाड़िया केदार केडिया गोपाल बगड़िया सुरेश केजरीवाल समेत अन्य गणमान्य लोग शोभा यात्रा में शामिल थे


