राउरकेला:18//9,(कलिंग समाचार)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राउरकेला पुलिस द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राउरकेला पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम राउरकेला रिज़र्व पुलिस ग्राउंड में शुरू हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमांचल रेंज के पुलिस डीआईजी बृजेश कुमार राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रावणी नायक, हरेकृष्ण माझी, राजकिशोर मिश्र, रमाकांत साहू, एसओजी इंस्पेक्टर एम. प्रधान, रिज़र्व इंस्पेक्टर और साइबर क्राइम इंस्पेक्टर योगेश्वर पंडा सहित विभिन्न जोन के डीएसपी और रिटायर्ड पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।ज़र्व पुलिस बल और एसओजी जवानों ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से 10,000 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।पश्चिमांचल डीआईजी बृजेश कुमार राय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न थानों, बीट हाउस, आउटपोस्ट, रिज़र्व ऑफिस, एसपी ऑफिस और अन्य सरकारी संस्थानों में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस अभियान के माध्यम से पुलिस विभाग न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, बल्कि समाज में प्रकृति के साथ मित्रता और संवेदनशीलता की भावना भी उत्पन्न कर रहा है।

