राउरकेला:18//9,(कलिंग समाचार)राज्य में बढ़ती महिला उत्पीड़न घटनाओं के विरोध में बीजू महिला जनता दल, राउरकेला संगठनात्मक जिला की ओर से डीजीपी, ओडिशा के पास स्मारक पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एम्मा एक्का की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्मारक पत्र में राज्य सरकार की उदासीनता और सुरक्षा की कमियों पर चिंता व्यक्त की गई। पूर्व पार्षद रश्मिवाला मिश्र, नारीनेत्री संध्या लाकड़ा, जोश्ना नायक, गगन पांडा, बीरेन सेनापति, इंद्रा नायक सहित अनेक महिला नेताओं ने सहभागिता की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उत्पीड़न रोकने हेतु सख्त कदम उठाने की मांग की।

