राउरकेला:25//8,(कलिंगा समाचार)इस्पात शहर में गणेश पूजा को लेकर बाजार समेत पूजा सामग्री दुकान सजावट सामग्री दुकान फल दुकान मीठा दुकान समेत मूर्ति दुकान में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है वही खासकर आगामी 27 तारीख को बुधवार के दिन गणेश पूजा है जिसे लेकर राउरकेला शहर के डेली मार्केट ट्रैफिक मार्केट बसंती कॉलोनी मार्केट पनपोष मार्केट इस्पात मार्केट आम बागान मार्केट देवगांव मार्केट वेदव्यास मार्केट में लोगों की भीड़ देखी जा रही है गणेश पूजा को लेकर लोग सजावट सामग्री समेत रंगीन लाइट व मूर्ति की खरीदारी कर रहे हैं वही गणेश पूजा स्कूल कॉलेज सामाजिक संगठन क्लब समेत धार्मिक संगठन में की जाती है जिसे लेकर लोग खरीदारी कर रहे हैं वहीं बाजार में भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है वहीं दूसरी ओर इस बार सजावट दुकान समेत रंगीन लाइटों की डिमांड ज्यादा है वहीं दूसरी और दुकानदार भी इस बार पूजा को लेकर ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की त्रुटि दुकान में नहीं रख रहे हैं वहीं दूसरी और इस बार शहर में छोटी मूर्ति से ज्यादा बड़ी मूर्ति की मांग ज्यादा है खासकर राउरकेला शहर के सिविल टाउनशिप पूजा कमेटी बसंती कॉलोनी पूजा कमेटी छेड़ पूजा कमेटी पावर हाउस ट्रक पार्किंग के सामने गणेश पूजा कमेटी एसटीआई गणेश पूजा कमेटी बसंती कॉलोनी दव खोसला स्कूल के सामने गणेश पूजा कमेटी रेलवे कॉलोनी समेत सेक्टर आंचल में गणेश पूजा को लेकर मेला समेत मीना बाजार कुछ कमेटी के द्वारा लगाए जा रहे हैं वहीं मूर्तिकार मूर्ति को अंतिम रूप देने के लिए लगे हुए हैं वहीं इस बार सिविल टाउनशिप समेत बसंती कॉलोनी में बड़े-बड़े पंडाल का निर्माण करने के साथ-साथ पश्चिम बंगाल से कारीगरों को बुलाया गया है वहीं सिविल टाउनशिप में एक गणेश पूजा कमेटी के द्वारा खाटू श्याम तोरण द्वार बनाने के साथ-साथ दूसरे गणेश पूजा कमेटी के द्वारा बनारस घाट का विशाल रूप के रूप में पंडाल निर्माण किया जा रहा है वही भव्य मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है इसी प्रकार बसंती कॉलोनी पूजा कमेटी के द्वारा अभी भव्य मूर्ति समेत पंडाल का भव्य निर्माण किया जा रहा है वही आज राउरकेला शहर में गणेश पूजा को लेकर बाजारों में लोगों के द्वारा खरीदारी जोरों पर की जा रही थी खासकर फल दुकान मीठा दुकान पूजा सामग्री दुकान कपड़ा दुकान में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली वही पूजा को लेकर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा चौक चौराहा पर जवानों को ट्रैफिक नियंत्रण के लिए तैनात किया गया है


