राउरकेला:24//8,( कलिंग समाचार)इस वर्ष सिविल टाउन के भेषेज पटेल हॉस्पिटल लाइन स्थित कल्याण मंडप में गणेश उत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। श्री श्री गणेश पूजा कमेटी ने इस बार पंडाल को काशी के प्रसिद्ध अस्सी घाट की थीम पर सजाने का निर्णय लिया है, जो भक्तों को अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव कराएगा।रविवार को ब्राह्मणी क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कमेटी के संरक्षक मनोज अग्रवाल,अध्यक्ष संजीत सिन्हा, महासचिव विक्की शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सचिव आकाश अग्रवाल और बाबू नायक ने बताया कि यह पूजा पूरी तरह आपसी सहयोग से की जा रही है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि इस आयोजन में किसी तरह का चंदा नहीं की जाती, बल्कि कमेटी के सदस्य और श्रद्धालु मिलकर अपनी-अपनी क्षमता अनुसार योगदान करते हैं।कमेटी पदाधिकारियों ने बताया की इस बार उत्सव पर करीब 25 लाख रुपये से अधिक खर्च होने की संभावना है। खास बात यह है कि प्रत्येक दिन अलग-अलग दानदाता अपनी खुशी से प्रसाद की व्यवस्था यहां करेंगे, जिससे भक्ति और सेवा का भाव और भी प्रगाढ़ होगा।कमेटी ने बताया कीगणेश चतुर्थी का पर्व इस वर्ष राउरकेला के सिविल टाउनशिप, कल्याण मंडप में भक्तों के लिए विशेष आकर्षण लेकर आ रहा है। गणेश पूजा समिति ने इस बार पंडाल को ‘बनारस घाट’ थीम पर सजाने का निर्णय लिया है। यहां कृत्रिम गंगा नदी की झलक मिलेगी और श्रद्धालुओं को मूल गंगाजल से भगवान गणेश का अभिषेक करने का अवसर प्राप्त होगा।बनारस, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, अपनी धार्मिक आस्था, स्वादिष्ट चाट और मगही पान के लिए प्रसिद्ध है। समिति ने इस पावन धरा की झलक को राउरकेला में उतारने का प्रयास किया है।इस थीम पंडाल की खासियत रायपुर से लाई गई प्रतिमा है, जिसे प्रसिद्ध मूर्तिकार पी. घोष ने तैयार किया है। पंडाल निर्माण में 1000 बांस, 500 प्लाईवुड का प्रयोग और 30 बंगाल के कारीगरों का 30 दिनों का कठिन परिश्रम शामिल है।इसके अलावा, हर शाम 7 बजे अस्सी घाट शैली की गंगा आरती आचार्य मोहित उपाध्याय (बनारस के मुख्य पुजारी) जी के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम द्वारा संपन्न कराई जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।गणेश पूजा समिति, सिविल टाउनशिप ने सभी नगरवासियों और श्रद्धालुओं से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।

