राउरकेला:8//10,(कलिंग समाचार)महाराजा अग्रसेन सेवा संघ राउरकेला की ओर से 5180 वा भगवान अग्रसेन जयंती समारोह 2026 के चौथे दिन बुधवार को भजन जैमिंग का भव्य कार्यक्रम का आयोजन अग्रसेन भवन में संध्या 7 बजे से आरंभ हुआ इस मौके पर महाराजा अग्रसेन जी के फोटो चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया इस मौके पर अतिथि के रूप में हरियाणा नागरिक संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल अधिवक्ता राजस्थान परिषद के अध्यक्ष जगदीश हरित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सुंदरगढ़ इकाई के अध्यक्ष विनोद बाल्टीवाला को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर महाराजा अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल कार्यक्रम के संयोजक अशोक अग्रवाल बारसूआ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ऋषि आर्य सचिव शैलेंद्र मारोठिया सहसचिव देवेंद्र गुप्ता सह सचिव एवं सहसंयोजक बबल गोयल पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल हरिओम बंसल सुरेश केजरीवाल टेस्टी अशोक अग्रवाल रोमको महेश अग्रवाल सुदर्शन गोयल सीताराम बरेलीया प्रेम अग्रवाल एवं संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण की उपस्थिति थे इस भजन जैमिंग कार्यक्रम में बाहर राज्य से आए भजन गायकार रवि बेरीवाल एवं उनके टीम के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन सुनाए गए सर्वप्रथम गणेश जी की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके बाद अन्य देवी देवताओं के सुमधुर भजन सुनाए गये जिसे सुनकर लोग झूमने लगे इस कार्यक्रम को लेकर अग्रसेन भवन परिसर में अग्र समाज के लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली सभी लोगों ने इस कार्यक्रम की काफी प्रशंसा की वहीं मंच का संचालन निशा शर्मा ने किया


