राउरकेला:6//10,(कलिंग समाचार) अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब के पूर्व जिला गवर्नर लायन राकेश कुमार सिंह को उत्कृष्ट सामाजिक एवं सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान तत्कालीन जिला गवर्नर लायन प्रदीप कुमार अग्रवाल की ओर से किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। जिला गवर्नर लायन चरणजीत कौर हुरा ने संबलपुर में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला गवर्नर लायन ममता गौतम, प्रथम उप जिला गवर्नर लायन दुर्गेश नंदिनी बिस्वाल तथा द्वितीय उप जिला गवर्नर लायन मेजर चित्तरंजन दाश भी उपस्थित रहे।सम्मान प्राप्त करने के बाद लायन राकेश कुमार सिंह ने सभी लायंस बंधुओं एवं कैबिनेट सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने 36 वर्षों के निरंतर सेवा काल में 100 से अधिक लोगों को लायंस परिवार से जोड़ने में योगदान दिया है। वहीं, कोरोना महामारी के दौरान उनके नेतृत्व में करीब तीन लाख लोगों तक सेवा पहुंचाई गई। उनके सामाजिक योगदान की इस उपलब्धि पर लायंस सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

