राउरकेला:5//10,(कलिंग समाचार)महाराजा अग्रसेन सेवा संघ राउरकेला की ओर से 5180 वीं भगवान अग्रसेन जयंती समारोह 2026 का 8 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन भवन में हुआ इस मौके पर महाराजा अग्रसेन जी के फोटो चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया इस मौके पर महाराजा अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल कार्यक्रम के संयोजक अशोक अग्रवाल बारसूआ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ऋषि आर्य सचिव शैलेंद्र मारोठिया सहसचिव देवेंद्र गुप्ता सह सचिव एवं सहसंयोजक बबल गोयल पूर्व अध्यक्ष हरिओम बंसल ओमप्रकाश बापुडिया सुरेश केजरीवाल टेस्टी अशोक अग्रवाल रोमको एवं संघ के सदस्यगण की उपस्थिति थे सुबह 10 बजे से बच्चों महिलाओं एवं पुरुषों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बाल वेशभूषा प्रतियोगिता नन्हो की रेगन रेस समूह रंगोली प्रतियोगिता रंग भरो गणपति सजाओ महाराजा अग्रसेन जी की महाभोग थाली सजाओ देसी बहु एवं मॉडर्न बहू बाता री बात शतरंज एवं लीडो 50 पर अंदाज बेमिसाल गोलमाल है भाई सब गोलमाल है क्रिएटिव कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम सहयोगी संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की देखरेख में किया गया जिसमें काफी संख्या में बच्चों महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया इस मौके पर महाराजा अग्रसेन भवन परिसर में समाज के लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली वहीं 5 एवं 6 अक्टूबर सोमवार को मध्यान 3 बजे से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन में किया जाएगा वही 7 अक्टूबर को भजन जैमिंग का कार्यक्रम शाम 7 बजे से एवं 8 अक्टूबर को सोगबोला हाउस कार्यक्रम एवं 10 अक्टूबर को अमर भवन से विशाल शोभा यात्रा निकल जाएगी जिसमें आकर्षण का केंद्र रहेगा द ग्रेट खली एवं 11 अक्टूबर को अग्रसेन भवन में जयंती समारोह को लेकर भव्य रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मान्यवर विधायक अमर सिंह जी अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद श्री सुजीत कुमार शामिल होंगे

