राउरकेला:4//10,(कलिंग समाचार) माणिक फाउंडेशन की ओर से एक भव्य और रंगारंग डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 200 महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और नृत्य, संगीत एवं आनंद का अनुभव किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेल उपनिदेशक सुदीप्त कुमार नायक और सुंदरगढ़ खेल संघ के उपनिदेशक सुब्रत तराई शामिल हुए। अन्य अतिथियों में मनोरमा दास, डीएसपी सुशांत कुमार दास की पत्नी, मुख्य सलाहकार दीपक दास, मुख्य सुरक्षा अधिकारी सारंगधर, व्यवसायी रूपेश कोठारी, सलाहकार बसंत पाथी, रंजीत कुमार बेहरा, पद्मिनी पाणिग्राही, इंदिरा पांडा, देवस्मिता और अधिवक्ता रेखा गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।फाउंडेशन की अध्यक्ष कामिनी महतो के नेतृत्व में और सांस्कृतिक सचिव अर्चना साहू के संयोजन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट कपल, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट डांडिया ऑउटफिट, बेस्ट एंकर और बेस्ट सोलो परफॉर्मर जैसी श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। झिलीमा मोहंती के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

