राउरकेला:24//9,(कलिंग समाचार) के सिविल टाउनशिप कल्याण मंडप में गणेश पूजा कमेटी की ओर से 40 वा वर्ष होने पर कमेटी की ओर से गणेश जी की पूजा एवं मेला 10 दिनों तक चला 10 वा दिन शाम के समय भव्य विसर्जन शोभायात्रा शाम 7बजे निकल गई जिसे लेकर नागपुर से ढोल नगाड़ा पार्टी को बुलाया गया था जो विसर्जन शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र था शोभा यात्रा सिविल टाउनशिप अचल की परिक्रमा करने के बाद बालूरघाट के कृत्रिम तालाब में भगवान गणेश जी की मूर्ति को विसर्जन किया गया जहां क्रेन की व्यवस्था राउरकेला महानगर निगम की ओर से की गई थी इस विसर्जन शोभायात्रा में सिविल टाउनशिप गणेश पूजा कमेटी के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल सचिव विकास अग्रवाल विकी कोषाध्यक्ष करण खंडेलवाल सह कोषाध्यक्ष अजय गोयल सहसचिव मनोज बरेलिया सलाहकार मनोज अग्रवाल नरेश शर्मा मीडिया प्रभारी अंकित केडिया प्रद्युमन शर्मा अमित गुप्ता आलोक मारोठिया विकास जैन समेत चिराग खंडेलवाल व अन्य सदस्य शामिल थे वहीं विसर्जन शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी इस दौरान कमेटी के द्वारा भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया

