राउरकेला:18//9,(कलिंग समाचार)सुंदरगढ़ जिला समेत राउरकेला इस्पात अंचल आईडीसी कलूगा इंडस्ट्रियल एरिया समेत स्पंज आयरन रोलिंग मिल इंडक्शन फर्नेस गैरेज मैं भगवान विश्वकर्मा की पूजा को लेकर पूजा अर्चना करने के साथ-साथ प्रसाद सेवन का भव्य आयोजन किया गया खासकर राउरकेला शहर समेत कलूगा इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में कल कारखानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा बड़ी धूमधाम से की गई इसी कड़ी में आईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में बरबर्रीक स्टील प्राइवेट लिमिटेड कल कारखाने में विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह 10:30 बजे से पूजा अर्चना आरंभ होकर मध्यान 12 बजे तक पूजा एवं हवन किया गया इसके बाद पंडित ने विधि विधान से पूजा अर्चना की वहीं जजमान के रूप में आकाश अग्रवाल पूजा में शामिल हुए इस मौके पर कारखाने के सभी कर्मचारी पूजा में शामिल हुए आरती के बाद प्रसाद सेवन का कार्यक्रम किया गया इसी प्रकार अन्य कल कारखानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई वही राउरकेला शहर में महानगर निगम कार्यालय समेत आरएनबी कार्यालय पीएचडी एवं अन्य कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई जिसके पास प्रसाद वितरण किया गया इसी प्रकार राउरकेला शहर के विभिन्न गैरेज एवं कल कारखानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई विश्वकर्मा पूजा को लेकर राउरकेला इस्पात शहर में भगवान विश्वकर्मा के जय घोष हुए वही कई कल कारखानों में प्रसाद सेवन का भी आयोजन किया गया वहीं शुक्रवार के दिन कई जगह भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को विसर्जन किया गया

