राउरकेला 14/9,(कलिंग समाचार)अग्रपूज्य श्री गणेश की महापूजा शुरू हो चुकी है। ब्राइट लाइन वेलफेयर कमेटी की ओर से विशाल पंडाल में वक्रतुंड महाकाय श्री गणेश की मूर्ति शोभा पा रही है। वीएसएस मार्केट ब्राइट लाइन वेलफेयर गणेश पूजा कमेटी की ओर से विशाल सुसज्जित तोरण के साथ-साथ विशाल मूर्ति का निर्माण कर श्री गणेश की पूजा की जा रही है। इसके साथ ही वहां एक मीना बाजार भी स्थापित किया गया है।सी तरह, सिविल टाउनशिप श्री गणेश पूजा कमेटी की ओर से श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की आकृति में एक विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। चूंकि इस वर्ष पूजा कमेटी अपना 40वां वर्ष मना रही है, इसलिए कमेटी की ओर से विशाल पंडाल के साथ एक विशाल मूर्ति विराजमान की गई है छत्तीसगढ़ से मंगाई गई है, जबकि मीना बाजार के साथ-साथ मथुरा से एक चाट संस्थान को भी बुलाया गया है। रंगीन रोशनी से तोरण को सजाने के साथ-साथ पूजा पंडाल और सड़क के दोनों किनारों को आकर्षक रंगीन रोशनी से सजाया गया है। आज पुजारी ने दोपहर 2 बजे पूजा शुरू की थी। इस अवसर पर श्री गणेश पूजा कमेटी के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, महासचिव विकास शर्मा उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष करण खंडेलवाल, सह-कोषाध्यक्ष अजय गोयल, सह-सचिव मनोज बरेलिया, सलाहकार मनोज अग्रवाल, नरेश शर्मा, मीडिया प्रभारी अंकित केडिया और अन्य अधिकारीगण पूजा में शामिल हुए थे।इसी तरह, गणेश पूजा कमेटी की ओर से सिविल टाउनशिप मॉडर्न फील्ड परिसर के पास में एक विशाल पंडाल का निर्माण करने के साथ-साथ दोपहर में पूजा की गई, जिसमें कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए थे।इसी तरह, उदितनगर के माल गोदाम चौक शिवाजी मार्ग के सामने शिवाजी अखाड़ा की ओर से श्री गणेश पूजा कमेटी द्वारा एक विशाल पंडाल और एक विशाल मूर्ति विराजमान गई है और पूरी रीति-रिवाजों के साथ पूजा की गई।राउरकेला डेली मार्केट युथ संघ गणेश पूजा कमेटी द्वारा एक विशाल गणेश मूर्ति विराजमान कर पूजा की गई। इसी तरह जनता निवास चौक पर नवयुवक संघ गणेश पूजा कमेटी द्वारा एक विशाल गणेश मूर्ति स्थापित की गई थी। इसके साथ मांडू महाराज गली में गणपति कृपा पूजा कमेटी द्वारा एक विशाल पंडाल और मूर्ति स्थापित की गई है और पूजा कमेटी द्वारा प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा आज पंडित के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई इसी तरह, मधुसूदन चौक, बिसरा चौक, सेक्टर-19 आम बागान समेत इस्पात नगरी क्षेत्र के कई स्थानों पर गणेश पूजा के लिए विशाल पंडाल और मूर्ति स्थापित कर अग्रपूज्य श्री गणेश की पूजा की जा रही है।एशिया महाद्वीप की दूसरी सबसे बड़ी छेंड कॉलोनी के वीएसएस मार्केट ब्राइट लाइन वेलफेयर गणेश पूजा कमेटी की विशाल गणेश पूजा के साथ-साथ RDA कॉलोनी श्री गणेश पूजा कमेटी की पूजा और कलिंगविहार श्री गणेश पूजा कमेटी की पूजा काफी आकर्षक बनी हुई है, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।


