राउरकेला :12//9,(कलिंग समाचार) राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) राउरकेला के 24वें दीक्षा समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डॉक्टरेट कार्यक्रमों के कुल 2,033 स्नातकों को डिग्रियां प्रदान की गईं। समारोह में एनआईटी राउरकेला बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरपर्सन एवं एलएंडटी के मैनेजिंग डायरेक्टर एस.एन. सुब्रमण्यन तथा नीति आयोग के सदस्य एवं मुख्य अतिथि अभय करंदीकर वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।इस अवसर पर बी.आर्क. के 18, बी.टेक. के 911, इंटीग्रेटेड एम.एससी. के 77, बी.एससी. (इंटीग्रेटेड मल्टीपल एंट्री-एग्जिट) के 10, ड्युअल डिग्री बी.टेक. एवं एम.टेक. के 42, एम.टेक. के 514, एम.एससी. (दो वर्षीय) के 182, एमबीए के 67, एमए के 19, एम.टेक. (रिसर्च) के एक, पीएच.डी. के 190 तथा एग्जीक्यूटिव पीएच.डी. के दो विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को कुल 86 पदक एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। अक्षित अनुपम एक्का, के. जयराम, दीशा महंती, सुलग्ना महापात्र, प्रतीक्षया नायक, सुभ्रादयुती बसु, विश्वजीत महापात्र, स्वास्तिक संकेत रथ, स्वेतलीना चटर्जी, विक्रम सरेन और अमितेष पात्रा को इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।कुल पुरस्कारों में छह एंडोमेंट गोल्ड मेडल, आठ एंडोमेंट अवार्ड और 61 इंस्टीट्यूट सिल्वर मेडल शामिल हैं। 11 इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल में बी.आर्क. और बी.टेक. के सर्वश्रेष्ठ स्नातक, विभिन्न कार्यक्रमों के सर्वश्रेष्ठ स्नातकोत्तर विद्यार्थी, सर्वश्रेष्ठ स्नातक एवं स्नातकोत्तर परियोजनाएं, सर्वश्रेष्ठ एमबीए विद्यार्थी तथा सर्वश्रेष्ठ स्नातक ऑलराउंडर के लिए प्रो. भुवनेश्वर बेहरा गोल्ड मेडल सहित अन्य शैक्षणिक उपलब्धियों के सम्मान शामिल हैं।छह एंडोमेंट गोल्ड मेडल में स्निग्धाश्री पात्र मेमोरियल गोल्ड मेडल, डॉ. बंशीधर पांडा गोल्ड मेडल, प्रो. रमेश चंद्र बेहरा गोल्ड मेडल, श्री कामाक्षी प्रसाद पांडा गोल्ड मेडल, डॉ. बिष्णु प्रसाद दास गोल्ड मेडल तथा 1970-बैच एलुमनी गोल्ड मेडल शामिल हैं। आठ एंडोमेंट पुरस्कार शिक्षा, शोध, खेल और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए प्रदान किए गए। इनमें प्रो. अमृत कुमार पॉल मेमोरियल अवार्ड, सौरव रंजन कर मेमोरियल अवार्ड, बंटी मेमोरियल अवार्ड, शांता जैन अवार्ड्स, भास्वती पॉल मेमोरियल अवार्ड, रोनक दास मेमोरियल अवार्ड, एनआईटीआर स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर 2025 तथा निट्रा प्रो. लक्ष्मी एन. भुइयां अंडरग्रेजुएट रिसर्च अवार्ड शामिल हैं। 61 संस्थान रजत पदकों में बी.टेक. के लिए 14, इंटीग्रेटेड एम.एससी. के लिए चार, ड्युअल डिग्री के लिए चार, एम.टेक. के लिए 31, एम.एससी. के लिए सात तथा एमए के लिए एक पदक शामिल है।


