राउरकेला:1//9,(कलिंग समाचार) लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास द्वारा संचालित वेदव्यास लायंस आई एंड जनरल हॉस्पिटल में मंगलवार को अगस्त माह के निःशुल्क मोतियाबिंद (आईओएल) शिविर का समापन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर सफल ऑपरेशन करा चुके मरीजों को निःशुल्क चश्मे एवं दवाइयों का वितरण किया गया तथा शिविर में सहयोग देने वाले दानदाताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में लायन राजेश अग्रवाल एवं संगीता अग्रवाल जो दान दाता आशुतोष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल की तरह से उपस्थित रहे मारवाड़ी युवा मंच जागृति साखा के पदाअधिकारी सचिव कंचन अग्रवाल ,पूर्व अध्यक्ष शशि अग्रवाल, बरखा जैन एवं सरला चांडक शामिल रहे। अस्पताल ने अगस्त माह में विभिन्न गांवों में नेत्र जांच शिविर लगाकर मरीजों की पहचान की और उन्हें निःशुल्क उपचार, भोजन तथा आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई। इस दौरान 140 मरीजों के सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए। समारोह में अध्यक्ष लायन मनोज अग्रवाल, हॉस्पिटल चेयरमैन लायन सुरेश केजरीवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं साइट फर्स्ट चेयरमैन लायन अतुल सांघवी, उपाध्यक्ष लायन सतीश गौतम सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। लायन सुरेश केजरीवाल ने बताया कि अस्पताल में नेत्र चिकित्सा के अलावा दंत, ईएनटी, फिजियोथेरेपी, की सेवाएं भी रियायती शुल्क पर उपलब्ध हैं।

