राउरकेला:31//8,(कलिंग समाचार)सेक्टर-7 स्थित रायमा क्लब में ‘ओरिजनल पावर क्लब’ के तत्वावधान में पहली बार ओपन सुंदरगढ़ महिला वेटलिफ्टिंग, डेडलिफ्ट और पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में जिले की 48 बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।अतिथियों ने बढ़ाया उत्साहकार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि सुंदरगढ़ जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गा चरण तांती ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बहुत ही सराहनीय पहल है। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर किया गया।इस अवसर पर ओपी सिंह ने कहा, “आज महिलाएं घर से बाहर निकलकर समाज में अपना मुकाम बना रही हैं और उनका आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।”समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में तारा तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, सुरेश शर्मा, ग्रेसी डेविड, पिंकू जयसवाल,कृष्णा साहू, देवेन्द्र बाग, दिलीप सिंह गुड्डू और रवि शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।समापन समारोह में विधायक शारदा नायक ने की घोषणा समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राउरकेला विधायक शारदा नायक ने शिरकत की। उन्होंने विजेता एवं प्रतिभागी बालिकाओं को सर्टिफिकेट और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।विधायक शारदा नायक ने रायमा क्लब के इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने की घोषणा की, ताकि बालिकाओं को अभ्यास के लिए और अधिक सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बासु बनर्जी, विक्रम सवाई और ओरिजनल पावर क्लब के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इनके प्रयासों से सुंदरगढ़ में वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग को एक नई पहचान मिली है।रेफरी और सहयोगियों की अहम भूमिका प्रतियोगिता का सफल संचालन रेफरी विक्रम सवाई, मुकुल शर्मा और शिव राम पंडा की देखरेख में हुआ।इस आयोजन को सफल बनाने में एम एन अलंकार फ्लैस, रिंकू संबलपुरी साड़ी, डी आर पी फैन्स एवं उत्तर भारतीय समन्वय समिति का विशेष सहयोग रहा। वहीं ओरिजनल पावर क्लब के सदस्य ओपी सिंह, रिशी सेवक, हरिशंकर साह, मनीष तिवारी, रिंकू अग्रवाल राहुल प्रसाद और सत्यवान साहू ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और पुरस्कार वितरित किए।

