राउरकेला:7//8,(कलिंग समाचार)सेल, राउरकेला स्टील प्लांट (आर.एस.पी.) ने अपने आधुनिकीकरण अभियानमें एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 5 अगस्त 2026 को ऊर्जा प्रबंधनविभाग (ई.एम.डी.) के अंतर्गत कोल केमिकल विभाग (सी.सी.डी.) क्षेत्र में नई उच्चक्षमता वाली कोक ओवन गैस (सी.ओ.जी.) फ्लेयर स्टैक की स्थापना के लिए भूमिपूजन समारोह आयोजित किया।इस समारोह में मुख्य महा प्रबंधक (उपयोगिताएँ एवं पर्यावरण), सुश्री आशासुनील कार्था, मुख्य महा प्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं), श्री हीरालाल महापात्र,महा प्रबंधक प्रभारी, ऊर्जा प्रबंधन विभाग, श्री ए.एस.खाखा, महा प्रबंधक प्रभारी, सुरक्षाअभियांत्रिकी विभाग, श्री अवकाश बेहेरा तथा महा प्रबंधक, अग्नि सुरक्षा विभाग, श्रीपी.एस.ठाकरे की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा ऊर्जा प्रबंधन विभाग, सुरक्षाअभियांत्रिकी विभाग एवं अग्नि सुरक्षा विभागके वरिष्ठ अधिकारी, कार्यान्वयन एजेंसीके प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी समारोह में उपस्थित थे।अत्याधुनिक तकनीक से युक्त इस नई फ्लेयर स्टैक की स्थापना आर.एस.पी.के आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य कोक ओवन गैस(सी.ओ.जी.) के सुरक्षित एवं कुशल प्रबंधन को और सुदृढ़ करना है। यह सुविधाअतिरिक्त सी.ओ.जी. के नियंत्रित फ्लेयरिंग की क्षमता को बढ़ाएगी, जिससे संयंत्र कीपरिचालन विश्वसनीयता, सुरक्षा तथा पर्यावरणीय प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार होगा।यह परियोजना उन्नत प्रौद्योगिकी को अपनाने तथा ऊर्जा प्रबंधन अवसंरचनाको मजबूत करने की दिशा में आर.एस.पी. की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।परियोजना के पूर्ण होने और संचालन प्रारंभ होने के बाद नई उच्च क्षमता वालीफ्लेयर स्टैक से सी.सी.डी. क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथासंयंत्र के ऊर्जा के कुशल उपयोग एवं सतत संचालन के प्रयासों को महत्वपूर्ण बल
मिलेगा।

