राउरकेला:26//6,(कलिंग समाचार) के बिरसा डाहर रोड स्थित श्याम मंदिर का 45 वा स्थापना दिवस एवं निर्जला एकादशी बाबा श्याम मंदिर में भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया जिसमें उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उमड़ाइस अवसर पर मंदिर के पुजारी के द्वारा विधि-विधान के साथ बाबा श्याम की विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। मंदिर एवं बाबा श्याम के दरबार को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से भव्य रूप दिया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।भजन संध्या का शुभारंभ राउरकेला के सुप्रसिद्ध भजन गायक विशाल शर्मा ने भगवान श्री गणेश की वंदना के साथ किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक निखिल श्याम ने बाबा श्याम बाबा के एक से बढ़कर एक मधुर एवं भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।भजन संध्या में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए एवं बाबा का भजन सुने देर रात तक चले इस भक्ति कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे अंत में श्याम बाबा की आरती की गईकार्यक्रम के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच बाबा श्याम की रसोई (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।पूरा आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह से परिपूर्ण रहा तथा बाबा श्याम के जयकारों से मंदिर परिसर देर तक गुंजायमान रहा।


