राउरकेला:2//6,(कलिंग समाचार)लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास द्वारा संचालित राउरकेला वेदव्यास लायंस आई एंड जनरल हॉस्पिटल में आज दिनांक 2 जून 2026 प्रातः 10.30 बजे मई माह में आयोजित (मोतियाबिंद) शिविरों का समापन नि शुल्क चश्मा और दवाई देकर एवं सहयोग प्रदान करने वाले दाताओं के सम्मान के साथ किया गया। सभी मरीजों की गाँव से आने जाने की एवं उनके भोजन की नी शुल्क व्यवस्था की गई थीइस अवसर पर मुख्य रूप से सहयोगदाता लायन चंद्रेश गुप्ता, श्रीमती सोनम सेथीया एवं सायर बेगरेचा को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। उक्त दाताओं ने 1 मई 2026 से 31 मई 2026 तक की अवधि में आयोजित आईओएल शिविरों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।मई माह के दौरान अस्पताल द्वारा बड़ी संख्या में निःशुल्क नेत्र जांच की गई तथा 153 मरीजों का मोतियाबिंद (आईओएल) ऑपरेशन किया गया जिन्हें 4 विभिन्न गांवों में जाकर आँखों का सीवीर लगाया गया था वहाँ से वंचित एवं ज़रूरतमंद मरीज़ों को लाकर उनकी आँखों की रोशनी लौटायी गई ।सम्मान समारोह में लायन सीए पवन अग्रवाल (अध्यक्ष), लायन सुरेश केजरीवाल (हॉस्पिटल चेयरमैन), लायन अतुल सांघवी ( पूर्व अध्यक्ष एवं साइट फर्स्ट चेयरमैन ) , लायन सीए अखिल शाह (कोषाध्यक्ष), लायन सम्राट अग्रवाल ,लायन गिरधरी अग्रवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।लायंस आयी एंड जनरल हॉस्पिटल में आँखों के अलावा दाँतों का,फिजियोथैरेपी का एवं टरनल मेडिसिन एंड डायबिटीज़ का भी पूरे सफलतापूर्वक इलाज किया जाता है जिसमें शुल्क बहूत ही कम लिया जाता है इससे गरीबों और जरूरतमंदों को बहुत लाभ प्राप्त हो रहा हैलायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास द्वारा समाज के वंचित वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का यह सेवा अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ऐसी जानकारी अस्पताल के अध्यक्ष सुरेश केजरीवाल ने दिया ।

