राउरकेला, 2//6,(कलिंग समाचार)। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की नवगठित टीम ने अध्यक्ष प्रभा अग्रवाल के नेतृत्व में सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ एक साथ पांच अमृतधारा प्याऊ परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मंगलवार पूर्वाह्न मंगल भवन के निकट प्रयाग भवन के पीछे आयोजित कार्यक्रम में मंच के प्रदेश एवं राउरकेला शाखा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पहले प्याऊ का लोकार्पण किया गया।यह प्याऊ समाजसेवी दिवंगत दीपक मोदी की स्मृति को समर्पित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान शाखा की नई टीम ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण मानवीय सेवा है।शाखा की ओर से बताया गया कि शेष चार अमृतधारा प्याऊ शहर के विभिन्न सार्वजनिक एवं जरूरतमंद क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर मंच के प्रांतीय अध्यक्ष युवा अजय शर्मा , पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल , राष्ट्रीय सहायक मंत्री रोहित काबरा , प्रांतीय कोषाध्यक्ष सूरज बापोडिया ,प्रांतीय सहायक मंत्री मंडल चार राहुल अग्रवाल , नर सेवा नारायण सेवा से चंदन अग्रवाल भैया , स्थायी अमृतधारा प्रथम दानदाता दीपक मोदी भैया , कपड़ा एसोशिएशन अध्यक्ष उमंग अग्रवाल एवं टीम जागृति शाखा से निवर्तमान अध्यक्ष अनामिका मित्तल ,पूर्व अध्यक्ष नैना अग्रवाल ,शशि अग्रवाल ,बरखा जैन ,सचिव कंचन अग्रवाल , एवं जागृति शाखा के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पूर्ण हुआ

