राउरकेला:29//5,(कलिंग समाचार) द्वादशी के पावन अवसर पर गुरुवार 28 मई को जय श्री श्याम सेवा संघ, राउरकेला की ओर से “श्री श्याम प्रभु खाटू वाले” का मासिक कीर्तन भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह धार्मिक आयोजन हरियाणा भवन के सामने स्थित ब्राह्मणी हाइट्स बिल्डिंग परिसर में संपन्न हुआ, जिसे लेकर श्याम बाबा का भव्य दरबार फूलों से सजाया गया बाबा का अलौकिक सिंगार दिव्य ज्योति जलाई गई जजमान के रूप मैं विकास अग्रवाल सह पत्नी के साथ पूजा अर्चना किये इसके बाद शाम 7 बजे से देर रात तक श्रद्धालु भजन सुनते रहेकार्यक्रम के दौरान श्री श्याम “आओ मिलकर श्याम रिझाएं” थीम पर आधारित इस कीर्तन में टाटानगर के अनुभव अग्रवाल, धनबाद के अभिषेक सिंघल तथा उत्तरांचल प्रयागराज के विक्रम चावला ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। जय श्री श्याम सेवा संघ की टोली ने भी भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।कीर्तन में महेश म्यूजिकल ग्रुप, राउरकेला ने सुर-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में रात 9:30 बजे से “श्री श्याम रसोई” का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक शामिल होकर बाबा की पूजा अर्चना की कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक संस्था जय श्री श्याम सेवा संघ सभी कार्यकर्ता एवं श्याम भक्तों का महत्वपूर्ण भूमिका रही।


