राउरकेला:16//3,(कलिंग समाचार)श्री श्याम अखाड़ा के शुभ उपलक्ष पर आयोजित श्री श्याम बाबा का कीर्तन श्री श्याम सिंगर राउरकेला के रामनगर जेल रोड मैं श्री श्याम सेवा संघ की ओर से आयोजित किया गया जिसे लेकर श्याम बाबा का फूलों से दरबार सजाया गया दिव्य ज्योत जलाई गई पंडित के द्वारा बाबा के शीश की पूजा अर्चना के बाद भजनों का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया वही जजमान के रूप में लक्ष्मण बेहरा एवं परिवार के लोग पूजा अर्चना में शामिल हुए इस मौके पर स्थानीय भजन गायकर रमन गंगावत सुश्री न्यासा अग्रवाल एवं जय श्री श्याम सेवा संघ के संस्थापक सदस्य एवं भजन गायकर विकास अग्रवाल के द्वारा एक से बढ़कर एक श्याम बाबा एवं अन्य देवी देवताओं के भजन भक्तों को सुनाया गया जिसे सुनकर श्याम भक्त झुमने लगे इस कार्यक्रम में काफी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए अंत में श्याम बाबा की आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया इस कार्यक्रम को लेकर पूरा माहौल श्याम मय हो गया

