राउरकेला:5//3,(कलिंग समाचार)राजस्थान परिषद द्वारा होली स्नेह मिलन हुड़दंग 2026 का भव्य आयोजन रंगों का पर्व होली को लेकर मारवाड़ी समाज के तीन संगठन राजस्थान परिषद हरियाणा नागरिक संघ महाराजा अग्रसेन सेवा संघ द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन हुड़दंग 2026 का भव्य आयोजन अमर भवन परिसर में 4 तारीख बुधवार की शाम संध्या 7 बजे से भगवान गणेश जी के मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर तीनों संगठन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी द्वारा शुभारंभ किया गया इस मौके पर राजस्थान परिषद के संरक्षक गोपाल बगड़िया अध्यक्ष जुगल मारोठिया हरियाणा नागरिक संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल महाराजा अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश बापोडिया एवं कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज अग्रवाल को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया इसके बाद राजस्थानी कला मंच बीकानेर के अंतराष्ट्रीय लोक कलाकार के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान बाड़मेल के सूफी गायकर पपे खान की टीम एवं मुंबई के गंगा पंचीसिया एवं रत्नोजी के द्वारा एक से बढ़कर एक राजस्थानी गीत एवं इनके कलाकारों के द्वारा नित्य प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर समाज के लोगों ने काफी प्रशंसा की वही प्रवेश कूपन का लकी ड्रा भी किया गया इस मौके पर ठंडाई एवं अल्प आहार एवं सुस्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई इस कार्यक्रम में राजस्थान परिषद के सचिन ललित केजरीवाल उपाध्यक्ष विनोद नरेड़ी नरेंद्र केडिया कोषाध्यक्ष मुकेश राज केडिया सहसचिव विनय शर्मा पूर्व अध्यक्ष संतोष पारीक महावीर तोदी बद्री नारायण महेश्वरी तरुण मालानी अरुण पारीक संतोष अग्रवाल शैलेंद्र मारोठिया समेत वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यकारिणी के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए इस कार्यक्रम में तीनों समाज के लोग काफी संख्या में परिवार के साथ शामिल हुए वहीं धन्यवाद ज्ञापन विनोद नरेड़ी ने दिया

