अष्टप्रहरी नाम संकीर्तन का शुभारंभ
राउरकेला, 23//2,(कलिंग समाचार): जय हनुमान समिति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राउरकेला स्थित हनुमान वाटिका परिसर में तीन दिवसीय 32वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भक्तिपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण में इस धार्मिक उत्सव की शुरुआत 21 फरवरी से हुई है यह विशेष आयोजन 21 फरवरी से 23 फरवरी तक मुख्य रूप से चला, जिसका समापन 24 फरवरी की सुबह होगा।21 फरवरी सुबह 6:30 बजे कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद सुबह 9:15 बजे सूर्य पूजा, गो पूजा, मंडल पूजा और हनुमान पूजा संपन्न हुई। सुबह 11:00 बजे सुंदरकांड पारायण और दोपहर 12:30 बजे यज्ञ शुरू कर आहुतियां दी गईं।22 फरवरी रविवार सुबह 8:30 बजे सूर्य पूजा, गो पूजा और यज्ञ अनुष्ठान हुए। सुबह 9:15 बजे अष्टप्रहरी नामयज्ञ के लिए ‘अधिवास’ की रस्म शुरू की गई।23 फरवरी सोमवार सुबह 6:30 बजे से अष्टप्रहरी नाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ, जिसमें गुरुंडिया महिला कीर्तन मंडली ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह 8:30 बजे विधिवत पूजा-अर्चना और यज्ञ में आहुतियां दी गईं।आज शाम 5:30 बजे: महायज्ञ की पूर्णाहुति।शाम 6:15 बजे: आरती और पुष्पांजलि के पश्चात भव्य प्रसाद सेवन आयोजन किया गया काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कियावही 24 फरवरी की सुबह 6:15 बजे नाम संकीर्तन समाप्त होगा और सुबह 7:30 बजे नगर कीर्तन के साथ इस 32वें स्थापना दिवस समारोह का औपचारिक समापन किया जाएगा।प्रमुख व्यक्तित्व एवं प्रबंधनइस कार्यक्रम के सफल आयोजन में जय हनुमान समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव शुभ पटनायक और जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद कुमार नातुल्य ने मुख्य भूमिका निभाई। ट्रस्टी एम. दिनकर अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारियों और ट्रस्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना के सुचारू संचालन में सक्रिय सहयोग दिया।पूरा हनुमान वाटिका परिसर भक्तों की भीड़ और जयकारों से गूंज उठा है। आयोजकों के अनुसार, श्रद्धालुओं के उत्साह और श्रद्धा ने इस वर्ष के उत्सव को अत्यंत भव्य बना दिया है।

