राउरकेला:18//2,(कलिंग समाचार)शीतला माता प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर उदितनगर सिंहासनी मंदिर से निकली विशाल कलश शोभायात्रा इस कलश यात्रा में काफी संख्या में सुहागन महिलाएं शामिल हुई जो महताब रोड होते हुए पावर हाउस रोड कचहरी रोड होते हुए बिरसा दहर रोड स्थित मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर पहुंची इस कलश शोभायात्रा में महिलाएं लाल साड़ी लाल चुनरी ओढ़ कर सीर पर कलश लिए कलश यात्रा में शामिल हुए ढोल नगाड़ा बाजे के साथ कलश यात्रा में काफी संख्या में भक्तगण शामिल हुए इसके बाद मनोकामना हनुमान मंदिर परिसर में कलश को रखा गया मंदिर की पुजारी के द्वारा पूजा अर्चना की गई इसके बाद आरती करके सभी भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया गया इस कलश यात्रा को सफल बनाने में मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा

