राउरकेला:30//1,(कलिंग समाचार)जया एकादशी को लेकर बिरसा दहर रोड स्थित श्याम मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसे लेकर श्याम बाबा का फूलों से अलौकिक सिंगार किया गया मंदिर के पुजारी के द्वारा श्याम बाबा की पूजा अर्चना की गई शाम 7 बजे से गुरुजी म्यूजिकल ग्रुप स्थानीय भजन गायकर विशाल शर्मा एवं उनके टीम के द्वारा श्याम बाबा का एक से बढ़कर एक भजन भक्तों को सुनाया गया श्याम बाबा का भजन सुनकर भक्त झूमने लगे अंत में श्याम बाबा की आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया इस कार्यक्रम में श्याम मंदिर के राजेश अग्रवाल रमेश अग्रवाल किसन अग्रवाल निरंजन सोनी दीपक शर्मा अन्य श्याम भक्तों का सक्रिय योगदान रहा इसी प्रकार हनुमान वाटिका स्थित त्रिशक्ति मंदिर परिसर में एकादशी को लेकर श्याम बाबा का फूलों से अलौकिक सिंगार दिव्य ज्योति जलाई गई मंदिर के पुजारी के द्वारा बाबा की पूजा अर्चना की गई इसके बाद बाहर राज्य से आए भजन गायकारों के द्वारा श्याम बाबा का शुमधुर भजन भक्तों को सुनाया गया अंत में श्याम बाबा की आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया जिसे लेकर मंदिर में श्याम भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली

