राउरकेला:27//1,(कलिंग समाचार) विभिन्न संगठन की ओर से 77 वा गणतंत्र दिवस पालीत गृहस्थी में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया आज गृहस्थी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीएमडी श्री गणेश प्रसाद बगड़िया जी, डायरेक्टर श्रीमती मंजू देवी बगड़ियाजी और सीईओ श्री अमित अग्रवाल जी के द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके उपरांत दरबार में सजी गोमाता, गुरुमाता और पितरों के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान का वाचन हुआ। सभी अतिथियों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए।कार्यक्रम के अगले चरण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें कर्मचारियों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।स्कूल के बच्चों ने भी इस उत्सव में भाग लिया। सभी बच्चों और कर्मचारियों के लिए टिफिन और स्वीट पैकेट्स का वितरण किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन मिस सुभाश्री राय जी द्वारा किया गया। इस आयोजन में सीईओ श्री अमित अग्रवाल, सुभाश्री राय, संगीता कुंडू, प्रफुल्ल पात्रा, अविनाश मिश्रा, मुकेश ठाकुर, टी. पुरूषोत्तम, प्रमीला सैंडल जी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।इस प्रकार, गृहस्थी उद्योग का गणतंत्र दिवस समारोह हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। स्थित सरस्वती शिशु शिवाजी मार्ग में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ की गई | मुख्यअतिथि ने धवजरोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया | विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। विद्यालय की छात्रों ने राष्ट्रगान गया | बच्चों ने नारा द्वारा हमारे अमर शहीदों को याद किया | बच्चों के द्वारा बनाये गये प्राचीर पत्रिका का उद्घाटन अतिथियों ने किया | कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत कर रहे बच्चों ने तिरंगा को सलाम करके परेड प्रदर्शन प्रस्तुत किया | विद्यालय के प्रधानाचार्या श्री गोविंद चन्द्र मिश्र ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता बताई व बच्चों को देशभक्तों के जीवन से अवगत कराए। विद्यालय के छात्र – छात्राओं और आचार्या ने गणतंत्र दिवस पर भाषण प्रदान किया | मुख्य अतिथि ने बच्चों को बताया कि गणतंत्र दिवस के बारे में बतायें । विद्यालय की आचार्या टुकी दूबे ने कहा नारी शक्ति में जोर दिया | आचार्या रीना ने बच्चों को कहा कर्तव्य निष्ठ और देशहित के लिए काम करें | आचार्या विजय माहंती ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री विजय साहू, प्रधानाचार्य, आचार्य- आचार्या, और विद्यार्थी उपस्थित थे | वंदे मातरम् गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया | ब्राह्मण कल्याण सभा के द्वारा निर्मल मार्केट समाज की कार्यालय के समक्ष 77 वा गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा ने झंडा उत्तोलन किया इस कार्यक्रम में समाज के उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा टिंकू चौमाल सचिव संजय सिखवाल कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा सहसचिव प्रद्युमन शर्मा महेश शर्मा पूर्व अध्यक्ष जगदीश हरित भंवरलाल चोटिया मुरारी लाल चौमाल श्रवण पारिख बीप्र फाउंडेशन राउरकेला शाखा के अध्यक्ष सुभाष जोशी समेत मुकेश महर्षि शिव शर्मा प्रमोद शर्मा गजानंद पारीक रविकांत शर्मा विनोद शर्मा शामिल थे कार्यक्रम की शुरूआत मे पंडित महावीर जी के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया विप्र फाउंडेशन एवम विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ राउरकेला शाखा द्वारा हर्षोल्लास के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपना राष्ट्रीय पर्व 77 वा गणतंत्र दिवस *सर्व भौतिक अनाथ आश्रम* में बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ,कार्यक्रम की शुरूआत मे पंडित महावीर जी के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया राउरकेला शाखा के अध्यक्ष श्री सुभाष जी जोशी व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती सीमा जी चौमाल द्वारा झंडा फहराया गया , उपस्थित सभी पदाधिकारीयो ने राष्ट्रीय गान गाते हुए झंडे को सलामी दी , तत्पश्चात सभी बच्चों तथा आश्रम के स्टाफ को ईडली सांभर चटनी व जलेबी का नाश्ता करवाए ,सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ


