राउरकेला:15//1,(कलिंग समाचार) सेक्टर-18 स्थित राधाकृष्ण मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति के उपलक्ष्य एवं मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर अष्ट प्रहर नामयज्ञ के साथ भक्तिमय वातावरण में उत्सव मनाया गया।इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बुधवार की शाम भक्तों के लिए प्रसाद सेवन की व्यवस्था की गई थी। वहीं गुरुवार सुबह नगर कीर्तन आयोजित किया गया जिसके बाद फिर से प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ इस पूजा कार्यक्रम में चित्तरंजन रथ ने मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी निभाई।कर्ता: कर्ता के रूप में पंडा बाबू और पुरी बाबाजी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि: रघुनाथपल्ली निर्वाचन क्षेत्र के विधायक दुर्गा चरण तांती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए वही अतिथि के रूप में राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक शामिल हुए राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की मंदिर कमेटी के पदाधिकारी से चर्चा की इस कार्यक्रम में सेक्टर 18: डेली मार्केट के व्यवसायी प्रकाश पाथल, सुरेश पाथल, विश्वरंजन महापात्र, राकेश कुमार प्रसाद, कवि, प्रसन्न, रवि नारायण पाढ़ी, शिव प्रसाद गुप्ता सहित अन्य भक्तों ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।राधाकृष्ण मंदिर में हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर इसी तरह श्रद्धा और भक्ति के साथ उत्सव मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में भक्त शामिल हुए इस कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में काफी भक्तों की भीड़ देखने को मिली


