राउरकेला:12//1,(कलिंग समाचार)अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की ओड़िशा प्रांत स्तरीय बैठक रविवार को राउरकेला में आयोजित की गई। यह बैठक शहर के ट्रैफिक मार्केट स्थित पंच तीर्थ मंदिर परिसर में सुबह से दोपहर दो बजे तक चली, बैठक की शुरुआत सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई जिसके बाद जिसमें हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।बैठक में हिंदू हितों की रक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन के संस्थापक, प्रखर हिंदू नेता डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का आह्वान किया।प्रांतीय नेताओं में राजू सिंह, लव राणा(प्रांत मंत्री) सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि हिंदू विरोधी गतिविधियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने हिंदू समाज की समस्याओं के समाधान के लिए हनुमान चालीसा को “रामबाण” बताते हुए राउरकेला सहित पूरे ओड़िशा प्रांत के प्रत्येक गली-मोहल्ले में हनुमान चालीसा पाठ केंद्र प्रारंभ करने का आह्वान किया।नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार ईसाई समुदाय रविवार को चर्च में प्रार्थना करता है और मुस्लिम समुदाय शुक्रवार को मस्जिद में नमाज अदा करता है, उसी तरह प्रत्येक हिंदू से मंगलवार और शनिवार को मंदिर जाकर हनुमान चालीसा पाठ करने की अपील की गई। इसके साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करने का भी आह्वान किया गया।बैठक में राउरकेला सहित पूरे सुंदरगढ़ जिले के अलावा झारसुगुड़ा, बरगढ़, बलांगीर, सोनपुर आदि जिलों से सौ से अधिक प्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, गौहत्या एवं तस्करी के विरोध तथा धर्मांतरण के खिलाफ रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर र राउरकेला जिला एवं महानगर इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। बैठक के अंत में संगठनात्मक एकता और हिंदू समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।राज्य अध्यक्ष किशोर मिश्र,प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय जलान, राष्ट्रीय किसान परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष गजेंद्र सोय,ए एच पी के विभाग अध्यक्ष अरुण सिंह,राष्ट्रीय बजरंग दल के संबलपुर विभाग अध्यक्ष विवेक शर्मा,प्रांत उपाध्यक्ष अनिल चौधरी आदि बैठक में शामिल हुए और हिंदू हितों की रक्षा के लिए एकजुटता पर जोर दिया।वहीं इस मौक़े पर जिन्हें नई जिम्मेदारी दी गई,उनमें राष्ट्रीय बजरंग दल का राउरकेला जिला अध्यक्ष मोनू सिंह ,जिला सचिव एडवोकेट राजेश कन्ना,राउरकेला महानगर अध्यक्ष प्रेम साहू , महानगर सचिव सूरज महतो, महिला संगठन ओजस्वीनी की महानगर सभा नेत्री लिप्सा रंजीत, छात्र संगठन के राष्ट्रीय छात्र परिषद के महानगर सभापति प्रतीक जेना शामिल हैं।

