राउरकेला10//1,(कलिंग समाचार)त्रिशक्ति सेवा ट्रस्ट एवं लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास के संयुक्त प्रयास से आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर का समापन समारोह 9 जनवरी 2026 को त्रिशक्ति धाम मंदिर, राउरकेला में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री दिलीप रे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि लायन ममता गौतम, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (322C2) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।समापन समारोह के दौरान कुल 97 कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया, जिनमें 94 कृत्रिम पैर एवं 3 मैकेनिकल हाथ शामिल थे। इस शिविर का लाभ ओडिशा के दूर-दराज़ क्षेत्रों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ एवं झारखंड जैसे पड़ोसी राज्यों से आए दिव्यांगजनों ने भी लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन संबोधन श्री श्याम बिहारी गोयल, सचिव, त्रिशक्ति सेवा ट्रस्ट एवं लायन सीए पवन अग्रवाल, अध्यक्ष, लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, दानदाताओं एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से पधारे अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।कार्यक्रम अध्यक्ष श्री बब्बल गोयल ने शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी लाभार्थियों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क आवास, भोजन, कंबल तथा यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। उन्होंने सुरेश केजरीवाल (अध्यक्ष लायंस आयी अस्पताल) के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया ।मुख्य अतिथि श्री दिलीप रे ने अपने संबोधन में त्रिशक्ति धाम परिसर में एक स्थायी कृत्रिम अंग केंद्र स्थापित करने की योजना की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के स्थापित होने से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्राप्त करने के लिए 2–3 वर्षों तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी तथा भविष्य में कृत्रिम अंगों की मरम्मत एवं देखरेख की सुविधा भी यहीं उपलब्ध हो सकेगी।विशिष्ट अतिथि लायन ममता गौतम ने भी इस शिविर की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि यह शिविर लाभार्थियों में आत्मविश्वास एवं उत्साह बढ़ाएगा।लायन निशांत अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के सलाहकार लायन दौलत अग्रवाल ने आयोजन को योजनाबद्ध एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन श्री प्रतीक कायाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में पधारे सभी दानदाताओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उने सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान एक भावनात्मक एवं उल्लासपूर्ण क्षण तब देखने को मिला जब त्रिशक्ति सेवा ट्रस्ट के न्यासीगण, लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास के सदस्य, तथा राउरकेला की विभिन्न प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि श्री दिलीप रे को उनके 72वें जन्मदिवस के अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शुभकामनाएँ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर केक कटिंग समारोह का भी आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम में आत्मीयता एवं उत्साह का वातावरण बना।मुख्य अतिथि श्री दिलीप रे ने सभी उपस्थितजनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से ही ऐसे सेवा कार्य संभव हो पाते हैं।इस सफल आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि त्रिशक्ति सेवा ट्रस्ट एवं लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास समाज के दिव्यांगजनों को सम्मानजनक, आत्मनिर्भर एवं गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करने के लिए निरंतर समर्पित हैं।

