राउरकेला:8//1,(कलिंग समाचार)आज कृत्रिम अंग शिविर के उद्घाटन समारोह का अत्यंत गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लायन ममता गौतम जी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (डिस्ट्रिक्ट 322C2) की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अशोक अग्रवाल जी, अध्यक्ष – वेदव्यास गोशाला उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य दानदाता श्री नंदकिशोर अग्रवंशी जी, उपाध्यक्ष त्रिशक्ति सेवा ट्रस्ट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री सुरेश जिंदल जी, श्री राम अग्रवाल जी, सचिव श्री श्याम बिहारी गोयल जी कार्यक्रम सलाहकार श्री दौलत अग्रवाल जी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री बाबल गोयल जी तथा लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास के अध्यक्ष लायन पवन अग्रवाल जी एवं कार्यक्रम संयोजक लायन निशांत अग्रवाल जी मंचासीन थेइस अवसर पर राउरकेला के अनेक प्रतिष्ठित एवं सम्मानित गणमान्य अतिथि की उपस्थिति रही, जिनमें श्री संतोष पारीक जी, श्री बबलू डालमिया जी, श्री अशोक अग्रवाल जी, श्री शांतीलाल पारीक जी, श्री विशाल गोयल जी, श्री संजय अग्रवाल जी, श्री शिव अग्रवाल जी, श्री मनोज जैन जी, श्री प्रवीण अग्रवाल जी, श्री विनोद मोहंता जी, श्रीमती सुषमा सारदा,श्रीमती सुमन अग्रवाल, श्रीमती मधु आर्य जी, श्री कमलेश सारदा जी, श्री अमित अग्रवाल जी,श्री विकास बिंदल जी, श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी, श्री अतुल जी संघवी, श्री राजेश अग्रवाल जी, श्री अंकित अग्रवाल जी, श्री ऋषि आर्य जी,श्री संजय मित्तल, श्री विकाश अग्रवाल, श्री विवेक अग्रवाल सहित अनेक सम्मानित व्यक्तित्व सम्मिलित रहे।कार्यक्रम का स्वागत संबोधन श्री श्याम बिहारी गोयल जी एवं लायन पवन अग्रवाल जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी कार्यक्रम अध्यक्ष श्री बाबल गोयल जी ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि लायन ममता गौतम जी ने अपने उद्बोधन में इस पुनीत सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि श्री अशोक अग्रवाल जी ने इसे समाज के प्रति एक अनुकरणीय सेवा कार्य बताया। मुख्य दानदाता श्री नंदकिशोर अग्रवंशी जी ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मंच संचालन श्री प्रतीक कायल द्वारा किया गयाकार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन लायन निशांत अग्रवाल जी द्वारा किया गया।मानव सेवा – समाज सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल

