राउरकेला, 4//1,(कलिंग समाचार)समाज सेवा एवं दिव्यांगजनों के पुनर्वास के उद्देश्य से त्रिशक्ति सेवा ट्रस्ट, लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास के सहयोग से 7 से 9 जनवरी 2026 तक निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन त्रिशक्ति धाम, हनुमान वाटिका, राउरकेला में किया जा रहा है।इस संबंध में आज दोपहर 12:30 बजे आयोजित प्रेस मीट में शिविर की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा लाभार्थियों का परीक्षण, माप एवं कृत्रिम अंगों की फिटिंग की जाएगी। यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क होगी। इस अवसर पर जो भी लाभार्थी आयेंगे उनके रहने एवं खाने पीने की व्यवस्था निःशुल्क प्रदान की जाएगी ।यह शिविर अग्रवंशी प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रोग्राम चेयरपर्सन बाबल गोयल एवं लायन निशांत अग्रवाल हैं।इस अवसर पर त्रिशक्ति सेवा ट्रस्ट के सचिव श्री श्याम बिहारी गोयल एवं लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास के अध्यक्ष लायन सीए पवन अग्रवाल ने आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक इस शिविर की जानकारी पहुँचाएँ, ताकि अधिकतम लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि पंजीकरण सीमित है, अतः इच्छुक लाभार्थी शीघ्र संपर्क करें। इस पत्रकार सम्मेलन में कार्यक्रम के सूचना संपर्क अधिकारी सुरेश केजरीवाल अतुल सिंघवी समेत प्रतीक कयाल दौलत अग्रवाल उपस्थित थे

