राउरकेला:2//26,(कलिंग समाचार)वेदव्यास लायंस आई एंड जनरल हॉस्पिटल में 221 मरीज़ों का निःशुल्क आँखों का सफल ऑपरेशन एवं दाताओं का सम्मान समारोह संपन्न।लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास द्वारा संचालित राउरकेला वेदव्यास लायंस आई एंड जनरल हॉस्पिटल में आज प्रातः 11.00 बजे दिसंबर माह में आयोजित आईओएल (मोतियाबिंद) शिविरों को सहयोग प्रदान करने वाले दाताओं के सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से *श्री रामनिवास गोयल (लायन तरसेम गोयल के पिता)* तथा *श्रीमती प्रीतु चुरिवाल एवं सुंदरकांड ग्रुप की टीम* को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। उक्त दाताओं ने *01 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025* की अवधि में आयोजित आईओएल शिविरों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।दिसंबर माह के दौरान अस्पताल द्वारा बड़ी संख्या में निःशुल्क नेत्र जांच की गई तथा 298 मरीजों का मोतियाबिंद (आईओएल) ऑपरेशन निःशुल्क, जीजेएवाई योजना के अंतर्गत एवं रियायती दरों पर सफलतापूर्वक किया गया, जिन्हें छः विभिन्न गांवों में जाकर आँखों का सीवीआर लगाया गया था वहाँ से वंचित एवं ज़रूरतमंद मरीज़ों को लाकर उनकी आँखों की रोशनी लौटायी गई ।सम्मान समारोह में लायन सीए पवन अग्रवाल (अध्यक्ष), लायन सुरेश केजरीवाल (हॉस्पिटल चेयरमैन), लायन सीए अखिल शाह (कोषाध्यक्ष), लायन मनोज अग्रवाल (प्रथम उपाध्यक्ष) एवं लायन सतीश अजमेरा (हॉस्पिटल पूर्व चेयरमैन) सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास द्वारा समाज के वंचित वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का यह सेवा अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी

