राउरकेला:25//12,(कलिंग समाचार)शिवाजी मार्ग में स्थित सरस्वती शिशु विधा मंदिर में दिनांक 23.12.2025 बुधवार को 45वाँ वार्षिकोत्सव समरोह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ 3.00 बजे किया गया | वार्षिक समरोह में माँ सरस्वती की प्रतिमा के समाने मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन कर विद्यालय की छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया गया | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमान सतीश कुमार साहू निर्द्देशक मेटा स्पंज प्राइवेट लिमिटेड स्वयंसेवक समाज सेवी, सरस्वती शिशु मंदिर के शुभ चिंतक सम्मानित अतिथी श्रीमान सुरेश कुमार बोंदिया स्वयंसेवक समाजसेवी ,सरस्वती शिशु विद्या मंदिर झारसुगुड़ा के सर्व प्रथम सभापति एवं प्रतिष्ठाता डॉक्टर मधुरेश द्विवेदी प्रफेसर खाद्य प्रक्रियाकरण विभाग प्रजुक्ति प्रतिष्ठान (FOOD PROCESSING ENG. DIPARTMENT NIT ROURKELA)राउरकेला श्रीमान उदय कुमार राजगडिया स्वयंसेव समाजसेवी , उद्योगपति तथा हमारे स्थानीय विद्यालय के सभापति, प्रधान आचार्य श्रीमान गोविन्द चंद्र मिश्रविद्यालय परिचालन समापदक श्रीमति रीना अग्रवाल , कोषअध्यक्ष श्री नारायण पात्र ,सदस्या श्रीमति प्रीति लहरें सदस्य श्री शक्ति कुमार शर्मा, अन्यथा अतिथि उपस्थित थे | बच्चों ने स्वागत गीत के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया | इसके बाद कक्षा प्रथम से तृतीय तक के बच्चों का संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया | छोटे बच्चों ने नृत्य करके सबके मन को मोह लिया | विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द चन्द्र मिश्र ने वार्षिक विवरणी के बारे में जानकारी दिया | आये हुए सभी अतिथियों को विद्यालय के द्वारा सम्मानित किया गया | मुख्य अतिथि ने कहा बच्चों लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमेशा सपन देखे | विगत वर्ष में उच्च अंक प्राप्त किये छात्र – छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया | उत्कर्ष छात्र कक्षा पूर्वछात्र बहन टी गायत्री कों पुरस्कृत किया गया | वन्दे मातरम् करके कक्षा चतुर्थ से दशम् का सांस्कृतिक कार्यक्रम 5.45 बजे आरम्भ हुआ | कक्षा दशम् की छात्राओं ने ओडिशी नृत्य करके रंगरंग कार्यक्रम शुरू किया | इस कार्यक्रम में बच्चों ने ड्रामा के द्वारा हमारे भारत के विद्यालय में जानकारी देकर सभी को जागरूक किया | इस कार्यक्रम में भारत के तरह-तरह के संस्कृति को ध्यान देकर ओडिशी नृत्य ,बंगाली नृत्य , सम्बलपुरी नृत्य, किया गया | बच्चों ने भारत के सैनिको को नृत्य के द्वारा सलाम किया गया | इस कार्यक्रम में 444 विद्यार्थी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया था | सभी कार्य समाप्त होने पर सभापति श्रीमान उदय कुमार राजगडिया में आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद किया | विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य- आचार्या , सेवा सेविका, छात्र – छात्राओं, मातृभारती के सहयोग से कार्यक्रम को संपन्न किया गया | कार्यक्रम का अंत 3,.00 बजे से 8.00 बजे हुआ |

