राउरकेला:16//12,(कलिंग समाचार)शहर के प्रमुख सामाजिक संगठन नाग्रा तांती समाज के आगामी तीन वर्षों के लिए नए अध्यक्ष और सचिव के चुनाव संपन्न हो गए हैं। इस चुनाव में, युवा समाज सेवी और नाग्रा तांती समाज के सक्रिय सदस्य संतोष तांती ने अपने दो प्रतिद्वंद्वियों को हराकर एकतरफा जीत हासिल की। इसी तरह, सचिव पद पर उपेंद्र पात्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को काफी पीछे छोड़ते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। अध्यक्ष संतोष तांती और सचिव उपेंद्र पात्रा दोनों आगामी तीन वर्षों तक समाज का नेतृत्व करेंगे।आज सुबह 10 बजे सेक्टर 16 स्थित नाग्रा तांती समाज कार्यालय में चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ था। विद्याधर तांती की अध्यक्षता में गठित चुनाव समिति में, गोविंद तांती ने चुनाव अधिकारी के रूप में और विनोद तांती, रतन तांती, राजू जयपुरिया, मदन तांती और अनिल तांती सहित 5 सदस्यीय समिति ने चुनाव का संचालन किया। समाज के 306 सदस्यों ने इस चुनाव में अपना मतदान किया।

