राउरकेला:11//12,(कलिंग समाचार) 45वां वार्षिक क्रीड़ा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शिवाजी मार्ग पर वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता रिर्जव पुलिस मैदान में मनाया गया हैं। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | कार्यकम का उदघाटन 8.30 बजे किया गया | विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया | मुख्य अतिथि श्री उदय कुमार राजगढ़िया , ,विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्या श्रीमति प्रीति लहरे उपस्थित थे | इस दौरान बच्चों ने स्वागत गीत में ” गिर कर उठना उठ कर चलना गान” प्रस्तुत किये | इस अवसर पर विद्यालय के कार्यक्रम में बच्चों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर व 3000 मीटर दौड़, 3000 मी.चलना, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, जेवेलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो आदि का आयोजन किया गया। स्कूल के तीनों खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं किशोर वर्ग से वीर कुमार श्रेष्ठ,, आलोक साहनी,किंजल साहू, बाल वर्ग से दीपू सारलाऔर शिशु वर्ग से देव सोय चैम्पियन पुरस्कृत दिया गया। समापन समारोह के दौरान आमंत्रित अतिथियों मे मुख्य अतिथि रक्षित अग्रवाल , विभा अग्रवाल विद्यालय परिचालन समिति के समापदक रीना अग्रवाल , सदस्य अमर सिंह शामिल थे। सारा काम स्कूल के प्रधानाचार्य श्री गोविंद चंद्र मिश्रा की कड़ी निगरानी में हुआ। विद्यालय के शारारिक विभाग एवं समस्त आचार्य – आचार्यों के पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

