राउरकेला ९/१२,(कलिंग समाचार) आज मंगलवार के दिन रिजर्व पुलिस ग्राउंड में होम गार्ड प्रशिक्षण समापन समारोह – २०२५ आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG), श्री बृजेश कुमार राय और सम्मानित अतिथि के रूप में राउरकेला के पुलिस अधीक्षक (SP), श्री नितेश वाधवानी ने भाग लिया और प्रशिक्षण पूरा करने वाले होम गार्ड्स की परेड से सलामी ली।मुख्य अतिथि पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री बृजेश कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि, होम गार्ड यहां से प्रशिक्षण लेकर विभिन्न थानों में कार्य शुरू करने के साथ-साथ अन्य स्थानों जैसे ट्रैफिक सिस्टम, थाना और सामाजिक स्थानों पर कार्य शुरू कर पुलिस बल तथा होम गार्ड बल की प्रतिष्ठा और मर्यादा बढ़ाएंगे। राउरकेला पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आपदा प्रबंधन करना और आवश्यकता के समय सभी नागरिकों को सहायता प्रदान करना गृह रक्षक बल का लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर पश्चिमी रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री बृजेश कुमार राय ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, उत्तम प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले होम गार्ड्स को मुख्य अतिथि पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री बृजेश कुमार राय और राउरकेला के पुलिस अधीक्षक श्री नितेश वाधवानी ने स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर पुरस्कृत किया। आज इस कार्यक्रम में राउरकेला पुलिस के अन्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे


