राउरकेला:7//12,(कलिंग समाचार) ब्रह्माकुमारीज़, राउरकेला द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत भव्य युवा जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम से आरम्भ होकर बसंती कॉलोनी स्थित ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र तक शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में सम्पन्न हुई।इस प्रेरणादायी रैली में लगभग 1,600 जागरूक, अनुशासित और मूल्यनिष्ठ युवाओं ने हिस्सा लिया। युवाओं ने राउरकेला शहर के प्रमुख मार्गों पर मार्च करते हुए नशा मुक्ति और मोबाइल निर्भरता के खिलाफ जागरूकता का संदेश प्रसारित किया। रैली का उद्देश्य समाज को पवित्रता, आत्म-संयम, अनुशासन और आंतरिक शक्ति की ओर प्रेरित करना रहा।आयोजकों ने बताया कि यह पहल स्टील सिटी राउरकेला को अधिक स्वस्थ, सुरक्षित और संस्कारयुक्त शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में उत्साह और समाज सुधार के प्रति दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।ब्रह्माकुमारीज़, राउरकेला ने आशा व्यक्त की कि मीडिया कवरेज के माध्यम से यह संदेश व्यापक जनसमूह तक पहुँचेगा और युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।यह आयोजन सामाजिक परिवर्तन की दिशा में शहर में आयोजित उल्लेखनीय अभियानों में से एक रहा।


