राउरकेला6//12,(कलिंग समाचार)बणाई: सुंदरगढ़ जिले के लहूणीपड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर गमलेई के पास आज एक भयंकर सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार ट्रॉलर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, ट्रॉलर तेज गति से आया और उसने बाइक को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चिकित्सा सहायता पहुंचने से पहले ही दोनों की मृत्यु हो चुकी थी।दुर्घटना की खबर मिलते ही लहूणीपड़ा पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ट्रॉलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल ट्रॉलर को भी जब्त कर लिया गया है।मृतक दोनों व्यक्तियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचित करने का प्रयास जारी रखे हुए है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। इस दुर्घटना के बाद, राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर तेज गति से वाहनों के बढ़ते आवागमन को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं।

