राउरकेला:5//12,(कलिंग समाचार)लंबी ६ महीने की अवधि के बाद, भुवनेश्वर और राउरकेला के बीच और राउरकेला से भुवनेश्वर के बीच आज से विमान सेवा फिर से शुरू हो गई है। यह देखना बाकी है कि यह विमान सेवा राउरकेला के निवासियों की आशाओं और जरूरतों को किस हद तक पूरा करेगी।इंडिया वन एयर द्वारा ९ सीटों की क्षमता वाली यह विमान सेवा आज से शुरू हो गई है। भुवनेश्वर से राउरकेला विमान सेवा का टिकट किराया ₹२९९९ रखा गया है। आज भुवनेश्वर से आई इंडिया वन एयर की उड़ान में केवल एक यात्री थे।यह तो समय ही बताएगा कि यह विमान सेवा आगे कितने दिनों तक चलेगी और राउरकेला-भुवनेश्वर विमान सेवा यात्रियों की आवश्यकताओं को किस हद तक पूरा कर पाएगी!

