राउरकेला:4//12,(कलिंग समाचार) विकलांगों को समर्पित संस्था ‘श्रद्धा’ में अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण बिस्वाल की अध्यक्षता में, महासचिव कार्तिकचंद्र पांडव के संयोजन और कार्यकारी अध्यक्ष पशुपतिनाथ चटर्जी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में पानपोष उपखंड के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मीनू टांडिया और टीपीडब्ल्यूओडीएल की अरुणा मरांडी, डैमिट्स के अध्यक्ष जतिन नायक, संजय कुमार देओ आदि अतिथियों ने भाग लिया और इस अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के पालन के महत्व और उद्देश्य पर चर्चा की।न्य वक्ताओं में पीताम्बर प्रधान, रवींद्र पांडव, विभुति भूषण दास, प्रदीप पटनायक, श्रीधर मल्लिक आदि शामिल थे। इस अवसर पर संग्राम केशरी मोहंती, रिनुलता महाराणा, आलोक साहू, धीरेंद्र ओझा को सम्मानित किया गया।आरंभ में अर्पिता पांडा ने स्वागत भाषण दिया और सुरेश चंद्र ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्ष डॉ. बिस्वाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य और महासचिव श्री पांडव ने वार्षिक विवरण पढ़ा। अंत में उपाध्यक्ष डॉ. पी. के. नायक ने धन्यवाद ज्ञापन किया।अन्य लोगों में सुकुमार पांडव, अंजलि महाराणा, सुजाता राउत, अर्चना मिंज, चंद्रिका पांडव, इतिश्री दास, संतोषी कुम्भार, गगन मोहंती, दीप्ति शर्मा आदि ने कार्यक्रम के प्रबंधन में सहयोग किया। इस अवसर पर श्रद्धा के निवासियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

