राउरकेला:2//12,(कलिंग समाचार) शहर के सिवील टाउनशिप स्थित लायंस आई एवं जनरल अस्पताल के परिसर मे दिनांक एक दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे 242 से ज़्यादा मोतियाबिंद के मरीज़ों का सफल नि शुल्क ऑपरेशन करके उन्हें डिस्चार्ज किया गया । इन मरीज़ों को एक नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक विभिन्न गांवों से 13 कैंप लगाकर हॉस्पिटल लाए गए थे l ज़रूरतमंद एवं गरीब मरीजो के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उन्हें विदाई दी गई ।इस शिविर के दानदाता लायन महेश अग्रवाल एवं संजु अग्रवाल और उनके पिता श्री राधेश्याम अग्रवाल (नवंबर महीने के लिए ) तथा लायन सुनील अग्रवाल एवं उनकी फ़ैमिली (सितंबर महीना के एक पखवाड़े के लिए) के सहयोग से संभव हो सका वे सभी इस समारोह में उपस्थित रहे । उन्होंने सभी मरीज़ों को अपने हाथों से निःशुल्क दवाई और चश्मों का वितरण किया l तथा इस ठंड के मौसम में सभी को कंबल वितरित किया गया । इस अवसर पर लायंस नेत्र अस्पताल के चेयरमैन सुरेश केजरीवाल, लायंस क्लब ऑफ़ राउरकेला वेदव्यास के अध्यक्ष CA पवन अग्रवाल, सचिव विकास बिंदल, कोषाध्यक्ष अखिल साह एवं सरिता केजरीवाल उपस्थित रहे। सभी मरीज़ों की रहने-खाने सहित सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध भी नि शुल्क किया गया। अस्पताल में दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अत्याधुनिक फेको मशीन के माध्यम से ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।लायंस नेत्र अस्पताल का यह मासिक शिविर गरीबों के लिए आशा की नई किरण साबित हो रहा है। यह न केवल उनकी दृष्टि लौटाने का कार्य करता है, बल्कि जनरल फिजिशियन, मधुमय चिकित्सा डॉक्टर देवाशीष नायक द्वारा,,दांतों का एवं फिजियोथेरेपी सेंटर द्वारा किसी भी प्रकार के शारीरिक दर्द को भी चिकित्सा द्वारा ठीक किया जाता है । लायंस अस्पताल में अब और अधिक सुविधा मे विस्तार करते हुए डॉक्टर देवाशीष नायक अपनी सेवा दे रहे हैं जिन्हें डायबिटीज़,इंटरनल मेडिसिन या लीवर की समस्या हो या किसी भी प्रकार के बुखार या और कोई हेल्थ ईश्यू हो अस्पताल में आ के अपना इलाज करा सकते हैं । लायंस अस्पताल समाज में सेवा और सहयोग की सशक्त भावना के साथ काम करता है ।

