राउरकेला:14//11,(कलिंग समाचार)शिवाजी मार्ग स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस मनाया। | कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के आचायों ने ” हम भाविष्य है भारत की पहचान ” गान गा कर बच्चों का स्वागत किया | हमारे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीगोविंद चन्द्र मिश्रा ने बच्चों से कहा सभी बच्चे सुनागरिक बनाने की ओर चले | आचार्य श्रीमति सारथी बलियार सिंह ने बच्चों को चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया । विद्यालय की आचार्य साभु प्रजापति ने बच्चो को कहा सही पथ पर चल कर जीवन में आगे बढ़ाना चाहिए | कक्षा नवम् की बहन निकेता शर्मा ने कहा बच्चे ही कल के भाविष्य है | मुख्यअतिथि श्री नारायण पात्रो ने कहा नेहरू जी के संस्कारों को अपने जीवन में उतरो | इस मौके पर विद्यालय में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। फैसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा शिशु वाटिका से कक्षा दशम कक्षा के बच्चों ने भाग लिया | विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया | कार्यक्रम में विद्यालय के अचार्य अचार्या, विद्यालय के शिशु और अभिभावक मौजूद थे। विद्यालय की वरिष्ट आचार्या सस्मिता आचार्या ने धन्यवाद ज्ञापन किया। वंदे मातरम गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। सारा कार्यक्रम विद्यालय की आचार्या श्रीमति सीमा सिंह की देख – रेख में हुआ |

