राउरकेला:13//11,(कलिंग समाचार) लोरेटो इंग्लिश स्कूल, सिविल टाउनशिप के प्रांगण में आज दिनांक 13 नवंबर 2025 को लायंस क्लब ओफ राउरकेला वेदव्यास द्वारा पीस पोस्टर चित्रकारी कम्पटीशन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न दस स्कूलों से सौ से ज़्यादा बच्चे ने प्रतियोगिता में भाग लिया ।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनन्या पाढी, DPS स्कूल, द्वितीय स्थान पूर्वआशा नायक, सैंट पॉल स्कूल और तीसरा स्थान अपरना साहू, DAV पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ।लायंस क्लब ऑफ़ राउरकेला वेदव्यास के पदाधिकारियों में क्लब के अध्यक्ष सी ए पवन अग्रवाल, सचिव विकास बिंदल एवं कोषाध्यक्ष अखिल साह के अलावा लॉरेटो इंग्लिश स्कूल के निर्देशक सुरेश केजरीवाल लायंस क्लब के प्रोग्राम की अध्यक्षा सरिता केजरीवाल, अमृता बंसल, ऊषा संघवी कुशासन वे के अलावा इस प्रोग्राम के आर्थिक प्रायोजक प्रभाकर अगरवाल उपस्थित थे जिन्होंने सभी विजेताओं को एवं प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किया है सभी विद्यार्थियों ने अपनी कला द्वारा अपने मन के विचार प्रस्तुत किए । सभी विद्यार्थियों ने बहूत अच्छे चित्रों चित्रण किया और सभी को बधाई दी गई।

