राउरकेला:12//11,(कलिंग समाचार) शहर के सिविल टाउनशिप में स्थित लोरेटो इंग्लिश स्कूल का 30वाँ वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सिविक सेंटर, सेक्टर 19, राउरकेला में मनाया गया । इस समारोह में विद्यालय के लगभग 400 से ज़्यादा बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया । विद्यालय के निदेशक सुरेश केजरीवाल, प्रधानाचार्य श्रीनाथ भंज, उपप्रधानाचार्य श्रीमति सुमति मोहन एवं पुष्पिता देव ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया । विद्यार्थियों के द्वारा उन्हें पुष्पगुछ देखकर सम्मानित किया गया ।विद्यालय के निदेशक सुरेश केजरीवाल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल कूद, कला के क्षेत्र में प्रतिभा को उभारने की अत्यंत आवश्यक है जिससे विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होता है । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीनाथ भंज ने विद्यालय कि वार्षिक विवरणी प्रस्तुत कि तथा ICSE और ISC कक्षा दस और 12 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट, शत प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण होने के कारण शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और विद्यालय के साल भर के विवरण को प्रस्तुत किया । विद्यालय के कार्यकारिणी की अध्यक्षा सरिता केजरीवाल, उपाध्यक्ष हारमोहन महापात्रो कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं सभी अतिथियों ने मेघावी एवं उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य संगीत एवं नाटक की मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई । सभी दर्शकों ने तालियां की गड़गड़ाहट से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया । हिंदी नाटक नहले पे दहला और इंग्लिश नाटक मोबाइल का स्कूल पर प्रभाव की प्रस्तुति के द्वारा एक संदेश दिया गया ।इसके साथ साथ कराटे का भी प्रदर्शन कर विद्यार्थियों में हर परिस्थिति से लड़ने का संदेश दिया गया । कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य श्रीमति सुमति मोहन के साथ साथ छात्राओं अराध्या, मन्तसा, सृष्टि सिन्हा, रीया दास, सायरा एवं ऊजमा द्वारा किया गया । इस वार्षिक उत्सव का निर्देशन निर्देशिका सागरिका गुप्ता एवं तारा मनी ने किया एवं इसके साथ साथ विद्यालय के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया ।अंत में उपप्रधानाचार्य पुष्पिता देव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि इस आयोजन में केवल छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान नहीं किया बल्कि विद्यालय में सामुदायिक भावना को भी बल प्रदान किया है ।

