राउरकेला,6//11,(कलिंग समाचार)ओडिशा की गौरवशाली संस्कृति और परंपरा को संजोए रखने के उद्देश्य से इस्पात नगरी राउरकेला के विभिन्न इलाकों में मंगलवार शाम एवम बुधवार बोइत बंधन उत्सव धूमधाम से मनाया गया।सेक्टर-2, सिविल टाउनशिप, उदीतनगर, चेंड-कलिंग विहार और सेक्टर-14 में स्थित सांस्कृतिक परिषदों की ओर से आकर्षक सांस्कृतिक संध्या और संगीत कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति इं. दीप्तिरंजन पट्टनायक ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन ओडिशा की कला और संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं।”उत्सव में जिलाधिकारी डॉ. शुभंकर महापात्र, पूर्व मंत्री सुरेश चंद्र राउतराय, आरएसपी के निदेशक आलोक वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल्ल सुन्यानी, विधायक शारदा प्रसाद नायक और सौभिक बिश्वाल सहित तपोश आचार्य अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए।गायक ह्यूमन सागर, इरा महांती, असीमा पांडा और अन्य कलाकारों के गीतों पर दर्शक झूम उठे।दक्षिण राउरकेला में 57वां बोइत बंधन महोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें वक्ता डॉ. सनातन साहू ने उत्सव की ऐतिहासिक परंपरा पर प्रकाश डाला।अंत में ‘मा समलेश्वरी ग्रुप ऑर्केस्ट्रा’ के भजनों ने कार्यक्रम को भक्ति और उल्लास के रंगों से भर दिया।


