राउरकेला:30//10,(कलिंग समाचार)आंवला नवमी को लेकर दादी का मंगल पाठ सैकड़ो की संख्या में सुहागन महिलाएं लाल चुनरी ओढ़ कर मंगल पाठ में हुई शामिल। आंवला नवमी को लेकर सैकड़ो की संख्या में सुहागन महिलाएं बीरमित्रपुर झुन्झनूधाम रानी सती मंदिर परिसर में दादी के मंगल पाठ में शामिल हुई यह मंगल पाठ कार्यक्रम श्री रानी सती जी सेवा समिति बीरमित्रपुर की ओर किया गया श्री रानी सती सेवा ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी गोपाल जी तुलसियान के सानिध्य में मंगल पाठ का भव्य आयोजन कराया गया इस मंगल पाठ को लेकर दादी का फूलों से अलौकिक सिंगर करने के साथ मंदिर के पुजारी के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई दादी का भव्य दरबार सजाया गया सुबह 9:बजे से लेकर मध्यान 1:बजे तक मंगल पाठ समेत दादी का भजन किया गया मंगल पाठ वाचक स्थानीय गायकर रमन भागवत एवं नमन के द्वारा मंगल पाठ कराया गया जिसमें सैकड़ो सुहागन महिलाएं लाल चुनरी लाल साड़ी ओढ़ कर इस पाठ में शामिल हुई मंगल पाठ समेत बीच-बीच में भजन भी सुनाया गया अंत में दादी जी की आरती कर मंगल पाठ में बैठी महिलाओं को सुहाग पिटारी प्रदान की गई इस मौके पर नरेश जाखोडिया नमन तुलस्यान सुनील सांवरिया मनोज अग्रवाल संजय बूबना कृष्णा जाखोडिया राजू जाखोडिया साकेत मोदी का सकरी योगदान रहा इस दादी के मंगल पाठ में बीरमित्रपुर राजगागपुर राउरकेला बिसरा वेदव्यास से सुहागन महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुई

