राउरकेला:24//10,(कलिंग समाचार)लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह पर्व न केवल बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सीमित है, बल्कि पूरे देश और विदेशों में भी बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। यह गौरव का विषय है कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने छठ महापर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर (UNESCO Heritage) में शामिल करने का जो आग्रह किया है, वह अत्यंत सराहनीय और स्वागतयोग्य है। इससे यह पर्व वैश्विक मंच पर एक नई पहचान प्राप्त करेगा।राउरकेला सहित सुंदरगढ़ जिले में छठ पूजा का विशेष महत्व है। यहाँ विभिन्न घाटों पर हजारों की संख्या में व्रती एवं श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। जिले में सबसे अधिक छठ घाट राउरकेला विधानसभा क्षेत्र में स्थित हैं, इसके बाद क्रमशः रघुनाथपाली और राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वहीं बिरमित्रापुर, सुंदरगढ़, तलसरा और बनई विधानसभा क्षेत्रों में भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।गौर करने योग्य बात यह है कि राउरकेला विधानसभा क्षेत्र एवं राजगांगपुर के कई घाट राउरकेला नगर निगम के अंतर्गत आते हैं, जबकि रघुनाथपाली क्षेत्र राउरकेला इस्पात संयंत्र (RSP) के अधीन है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थानीय प्रशासन एवं RSP के सहयोग की अपेक्षा है।छठ पूजा का आयोजन मुख्यतः नदियों, तालाबों और जलाशयों के घाटों पर होता है, जहां वृहद स्तर पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश, बैरिकेडिंग, मेडिकल सुविधा, जल आपूर्ति एवं यातायात नियंत्रण जैसे कार्यों के लिए प्रशासनिक सहयोग अनिवार्य होता है। इसी उद्देश्य से विगत वर्ष पहली बार “केंद्रीय छठ पूजा समिति” का गठन किया गया था।केंद्रीय छठ समिति – समन्वय की एक सशक्त पहल वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए इस बार स्थानीय छठ घाटों के अनुभवी प्रतिनिधियों को सम्मिलित कर एक केंद्रीय छठ समिति का गठन किया गया है, ताकि विभिन्न घाटों से आने वाली समस्याओं एवं मांगों को एक मंच से रखा जा सके। इससे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना सरल होगा और कार्यों के निष्पादन में गति आएगी।इस समिति का मुख्य उद्देश्य:प्रशासन और संबंधित संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना घाटों पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के लिए समेकित रूप से प्रयास करनाव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान करना सभी छठ घाटों की एकीकृत मांगों को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करना केंद्रीय समिति के माध्यम से क्षेत्र के सभी विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों, RSP प्रबंधन एवं माननीय सांसद से संपर्क कर सहयोग का अनुरोध किया गया है। सभी जनप्रतिनिधियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए छठ पर्व के सफल आयोजन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।छठ महापर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोक की आस्था, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से समाज में सद्भाव, स्वच्छता और सामूहिकता का संदेश भी प्रसारित होता है।केंद्रीय छठ पूजा समिति की ओर से समस्त जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, राउरकेला इस्पात संयंत्र एवं सामाजिक संगठनों से पुनः आग्रह किया जाता है कि वे इस महापर्व के सफल, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।केंद्रीय छठ पूजा समिति कोर्डिनेटर कृष्णा साहू वेद प्रकाश तिवारी रंजय प्रसाद ओपी सिंह सुमेर सिंह रिशी सेवक उपस्थित थे

