राउरकेला:22//10,(कलिंग समाचार) राउरकेला के सिविल टाउनशिप में इस वर्ष ‘चतुर्थ बोइत बंदाण उत्सव’ का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। ओडिशा की परंपरा और गौरव से जुड़ा यह ऐतिहासिक उत्सव आगामी 4 नवंबर की संध्या को मॉडर्न इंग्लिश स्कूल मैदान(मॉडर्न फिल्ड) में मनाया जाएगा। इसकी जानकारी होटल त्रिदेव में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान दी गई।सिविल टाउनशिप सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष प्रमोद कुमार नायक ने बताया कि इस वर्ष के बोइत बंदाण उत्सव में ओडिशा की प्रसिद्ध गायिका असीमा पंडा अपने साथी कलाकारों के साथ प्रस्तुति देंगी। वहीं हास्य कलाकारों का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा।उत्सव की अगली सुबह, 5 नवंबर को, सिविल टाउनशिप सांस्कृतिक परिषद की ओर से पारंपरिक बोइत बंदाण पूजा का आयोजन किया जाएगा। यह पर्व ओडिशा की प्राचीन समुद्री परंपरा की याद में मनाया जाता है, जब उत्कल के व्यापारी सात समंदर पार कर जावा, सुमात्रा और बाली तक व्यापारिक यात्राएँ किया करते थे।पत्रकार सम्मेलन में परिषद के प्रमोद कुमार नायक के साथ सलाहकार प्रमोद प्रधान, अध्यक्ष सुजीत महांती, महासचिव प्रदीप भोई, पुष्पा लेंका, विभूति पुहान, प्रकाश धल, ज्योत्स्ना नायक, गगन पंडा, भगवान पति, सुदाम दास, बिरेन सेनापति,विशु दे,सुदाम दास,बीरेन सेनापति,संतोष नायक, प्रमोद पटनायक,कृष्णा साहू प्रताप साहू,अनंत किशोर पात्र,दुर्जय साहू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में परिषद की ओर से पत्रकारों को उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया गया तथा स्नेहभोज का आयोजन किया गया।

