राउरकेला:18//10,(कलिंग समाचार)दीपावली को लेकर प्रशासन के दिशा निर्देश के बाद राउरकेला इस पास शहर में अनेक स्थानों पर पटाखे की दुकान लग गई है वहीं शहर के पावर हाउस रोड म्यूनिसिपल कालेज के बगल के मैदान में जिला प्रशासन के द्वारा जमीन को जेसीबी से समतल करने के बाद पटाखे की दुकान आज धनतेरस के दिन से सज गई है सभी दुकानों को प्रशासन के द्वारा लाइसेंस प्राप्त दिया गया है वही पटाखा दुकानदार अग्निशामक कार्यालय के दिशा निर्देश के अनुसार बालू पानी एवं अग्नि उपकरण सिलेंडर भी सभी दुकानदार रखे हैं किसी भी प्रकार के दुर्घटना होने से उसे बचाया जा सकता है उसका भी ध्यान रखा गया है इसी प्रकार महताब रोड के फ्लाट साइड दुर्गा पूजा मैदान में भी पटाखे की दुकान लगी है इसी प्रकार सेक्टर 13 मिलन मैदान में भी पटाखे की दुकान काफी लगी है इसी प्रकार शहर के अनेक अंचलों में जिला प्रशासन के द्वारा लाइसेंस प्राप्त करने के बाद पटाखे की दुकान लग गई है वहीं पटाखे की दुकान में सभी प्रकार के सुरक्षा उपकरण महिया करने के साथ-साथ सावधानी को भी देखा जा रहा है वही अग्निशमन दल के अधिकारी एवं कर्मचारी भी निरीक्षण कर रहे हैं आज पावर हाउस रोड म्युनिसिपल कॉलेज के बगल मैदान में जो पटाखे की दुकान लगी है वहां विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा निरीक्षण करने के साथ-साथ सुरक्षा को भी ध्यान में रखा गया है वहीं दूसरी ओर धनतेरस के दिन से ही आज पटाखा की बिक्री शुरू हो गई है राउरकेला शहर में इसी प्रकार सुंदरगढ़ जिले में प्रशासन के दिशा निर्देश को ध्यान में रखकर दुकान लग गई है वही अग्निशमन दल के द्वारा दमकल की भी व्यवस्था जहां ज्यादा पटाखे की दुकान है वहां अग्निशमन दल के कर्मचारियों को चौकसी बरसाने के साथ निरीक्षण करते देखा गया है

