राउरकेला:6//10,(कलिंग समाचार)राज्य परिवहन प्राधिकरण एवं 9वीं ओडिशा एनसीसी बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में साई वैली वर्ल्ड स्कूल परिसर में सड़क सुरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सा जूनियर रक्षक प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इस “एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप-1” में दिल्ली निदेशालय के 150 तथा ओडिशा निदेशालय के ब्रह्मपुर, संबलपुर, बलांगीर, कटक, पुरी, सुंदरगढ़, भद्रक, नबरंगपुर, भवानीपटना और केंद्रपाड़ा क्षेत्रों से आए 450 कैडेटों सहित कुल 600 कैडेट भाग ले रहे हैं। कैंप का समापन 7 अक्टूबर को होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राउरकेला मोटर वाहन निरीक्षक मानस रंजन प्रुष्टि थे, जबकि विशिष्ट अतिथि कर्नल चंद्रकांत कुलकर्णी (कमांडिंग ऑफिसर, 9वीं ओडिशा बटालियन), लेफ्टिनेंट कर्नल गगनदीप सिंह (डिप्टी कैंप कमांडेंट), सहायक एमवीआई टी. सौरभ और जूनियर एमवीआई कृतिवाश जेना उपस्थित थे।कैंप का संचालन मास्टर ट्रेनर सुभेंदु पांडा ने किया और संजय खड़िया ने सहयोग प्रदान किया। दो सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण में 500 कैडेटों (लड़के एवं लड़कियां) ने भाग लिया।सत्र में गुड सेमेरिटन अधिकार, व्यक्तिगत सुरक्षा, गोल्डन ऑवर, प्लेटिनम मिनट्स, ट्रैफिक सिग्नल, सड़क पार करने के नियम, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।कैडेटों को व्यावहारिक रूप से सीपीआर, डीआरसी, नाड़ी जांच, मानव बैसाखी, स्ट्रेचर तकनीक, और आपातकालीन नंबर 112 के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण को सफल बनाने में कैंप एडजुटेंट लेफ्टिनेंट मोहम्मद हामिद, ट्रेनिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट आर्य जेना, सूबेदार मेजर अंगद महतो, सूबेदार सुखविंदर सिंह, सूबेदार शरत खानर सहित 9वीं बटालियन के सभी अधिकारी एवं एनसीसी प्रशिक्षकों ने सहयोग किया।

